Ad

बड़ी ख़बर: राज्य लोक सेवा आयोग की वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही गिरफ्तार, ट्रेजरी ग़बन मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में कार्यरत एक महिला अधिकारी को शनिवार शाम बेहद ही गोपनीय तरीके से गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि हिमानी स्नेह नाम की ये महिला कुछ साल पहले उत्तरकाशी में बतौर मुख्य कोषाधिकारी के पद पर तैनात थी. हिमानी स्नेह पर बतौर मुख्य कोषाधिकारी रहते हुए उत्तरकाशी कोषागार में लाखों के गबन का आरोप है. हिमानी स्नेह को कनखल हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व ट्रेजरी ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अन्य विभागीय अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी भी लगभग तय है. अभियुक्त को शनिवार को विजिलेंस कोर्ट देहरादून में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि उत्तरकाशी ट्रेजरी विभाग कुछ महीनों पहले लाखों का भ्रष्टाचार उजागर हुआ था. जिसके बाद थाना कोतवाली उत्तरकाशी में कोषागार के वित्त नियंत्रक हिमानी समेत कई विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. जिसके तहत भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की विभिन्न धाराओं में 7 जनवरी 2022 को मामला पंजीकृत हुआ. पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी. पुलिस की ओर से मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की गई. जिसके तहत शनिवार को पुलिस ने लोक सेवा आयोग कॉलोनी कनखल हरिद्वार से गबन की आरोपी वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही को गिरफ्तार किया.

ट्रेजरी अफसर की गिरफ्तारी के बाद गबन के मामले में ने तूल पकड़ लिया है. माना जा रहा है कि गबन मामले से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी. मामले में विभाग के दो कर्मचारी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *