Ad

नैनीताल: अस्पताल में हुई जमकर मारपीट,नहीं किया महिलाओं का भी लिहाज़,देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल में फड़ व्यवसायी दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई । एक हमलावर पक्ष ने चोटिल लोगों को पीटने के लिए बी.डी.पाण्डे अस्पताल का सामान और दरवाजे तक तोड़ दिए । पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । सी.सी.टी.वी.सामने आने से अफरातफरी का माहौल दिखा ।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के पंत पार्क में फड व्यवसाइयों के बीच आए दिन कुछ न कुछ लड़ाई होते रहती है । शनिवार शाम दो पक्षों के बीच छोटी सी बात को लेकर लड़ाई हो गई । लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला को चोटिल कर दिया । घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां दूसरा पक्ष पहुंच गया और जमकर मार पीट और तोड़ फोड़ की । अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी.में आप साफ देख सकते हैं कि ये गुंडे आपस में कैसे लड़ रहे हैं । पंत पार्क से शुरू हुई लड़ाई अस्पताल तक नहीं थमी ।


मामले के अनुसार चार्टन लॉज निवासी मो तहित और उनकी पत्नी, सइम और उनकी पत्नी से घर पर झगड़ गए । दोनों पारिवारिक सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई । एक चोटिल पक्ष अस्पताल चला आया तो दूसरा पक्ष भी पीछे पीछे अस्पताल पहुंच गया और चोटिल पक्ष को पीटने लगा । ये सारा वाक्या अस्पताल के इमरजेंसी रूम और आंगन में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया । हमलावरों ने महिलाओं की भी शर्म नहीं कि और बेरहमी से लेटा लेटा कर मारा । हमलावर पक्ष ने इमरजेंसी रूम से बाहर निकलने से राराज होकर अस्पताल के दरवाजे और खिड़कियों के साथ काफी सामान तोड़ दिया जिसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से की ।
पुलिस ने शिकायत आने के बाद सी.सी.टी.वी.की मदद से सभी हलमलवारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
पुलिस ने पहले पक्ष से ताहिर और दूसरे पक्ष से परवेज, सईम और बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । इनपर आई.पी.सी.की धारा 332, 353, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर गया है ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *