दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल में 3 दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्रेफिक एरा का 19 वर्षीय छात्र लापता। एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, कोतवाली पुलिस और वन विभाग की 4 टीमें लापता अननव की खोज में जुटी।

नैनीताल के नयना पीक क्षेत्र(8622 फीट)में बीती रात से एक छात्र की तलाश में तमाम रैस्क्यू एजेंसियां रात दिन एक करे हुए हैं। बिहार के मुंगेर से आए तीन दोस्त 4 नवंबर को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने अपने गांव के ग्रेफीक एरा छात्र अननव को संपर्क किया और 5 तारीख को आसपास घूमा। शुक्रवार को सभी स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल पहुंचे। युवाओं ने बताया कि अननव ने नैनीताल का नैनापीक पहले से देखा था, इसलिये उन्हें भी दोपहर में वहां ले गया।
चारों दोस्त दोपहर 2:20बजे नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी के लिए ऊपर चढ़े। तीन दोस्तों ने शाम 5:15 बजे टंकी बैंड स्थित वन चौकी पहुंचकर बताया कि अननव फोटो खींचते समय गायब हो गया। इसके बाद सभी कोतवाली मल्लीताल पहुंचे और तभी से अननव की खोज में रैस्क्यू ऑपरेशन देररात तक चला।
सवेरे एक बार फिर से कोतवाल मल्लीताल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, मल्लीताल कोतवाली और वन विभाग की 4 टीमें लापता अननव की खोज में जुटी हुई हैं।
इससे पहले भी 19 नवंबर 2025 को इसी नयना किलबरी ईको टूरिज्म जोन में 17 वर्षीय रुद्रुर निवासी जयस लापता हो गया था, जिसे बमुश्किल दो दिनों के बाद तलाशा जा सका।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नए कप्तान IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल की कमान..haldwani
Nainital_ फूड प्वाइजनिंग, बारात में खाना खाकर बिगड़ी बारातियों की तबीयत
धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले.. 23 प्रस्तावों पर मुहर
उत्तराखंड_ भांजे को बचाने पहुंचे मामा की चाकू घोंपकर हत्या,तीन घायल..
एरीज के वैज्ञानिक डॉ. संतोष जोशी को बेल्जियम में ‘द कॉरेस्पॉन्डिंग एस्ट्रोनॉमर’ का मानद सम्मान..