मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर सफेद जर्सी को अलविदा कहने की जानकारी दी। उनके इस फैसले के साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक यादगार अध्याय का अंत हो गया।

शमी ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, “सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं।” उन्होंने बताया कि जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब दिल में सिर्फ एक सपना था- अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें जिंदगी का एक नया सबक दिया।
शमी ने भावुक अंदाज में कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए महज एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है। भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ वह इस सफर को विराम दे रहे हैं। उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार, बीसीसीआई, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल दौर में भी उन पर भरोसा बनाए रखा।
64 टेस्ट, 229 विकेट… यादों में हमेशा जिंदा रहेगा शमी का सफर
मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर आंकड़ों के लिहाज से भी शानदार रहा। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मुकाबलों में 229 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट रहा। अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और सीम मूवमेंट से शमी ने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला वर्ष 2023 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टेस्ट टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे।
टेस्ट को अलविदा, लेकिन क्रिकेट का जुनून बरकरार!
दिलचस्प बात यह है कि शमी ने हाल ही में NDTV से बातचीत में अपनी फिटनेस को शानदार बताते हुए 2027 वनडे विश्व कप खेलने की इच्छा जताई थी। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट से उनका संन्यास उनके करियर का एक नया मोड़ है। इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है।
अपने विदाई पोस्ट में शमी ने एक ऐसी बात कही, जो हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के दिल को छू जाएगी। उन्होंने लिखा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास, कहा_ सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं यादों से नहीं…
स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नौकरी से निकाला, हाईकोर्ट ने माना अधिकारों का हनन_निदेशक तलब
दरमवाल का बड़ा दावा, कालाढूंगी से टिकट मिला तो जिले की छह सीटों पर खिलाएंगे कमल
पार्षद प्रशांत खरोला कौन हैं..जिनका जिला कोर्ट देहरादून से पूरा रिकॉर्ड हाईकोर्ट ने मंगाया
अल्मोड़ा पर्यावरण संस्थान में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम को कार्रवाई के निर्देश