नैनीताल में पर्यटक की जेब से मोबाइल कैसे पार हो गया_देखेँ Cctv में कैद पॉकेटमार..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में कम उम्र का एक लड़का, महिला पर्यटक की जेब से मोबाइल चोरता सी.सी.टी.वी.में कैद हुआ है। शिकायत मिलने पर अब पुलिस उस नन्हें चोर की तलाश कर रही है।
नैनीताल में मल्लीताल के नयनादेवी मंदिर के समीप दिल्ली से घूमने आई एक महिला पर्यटक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में लिखाई। पुलिस ने सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाले तो उन्हें एक नाबालिग लड़का पर्यटक की जेब से मोबाइल निकालते नजर आया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी कृतिका अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने पहुंची थी। वह शनिवार की शाम चाट पार्क में टहल रही थी और चूर्ण की दुकान से सामान खरीद रही थी। जेब मे हाथ डालने पर कृतिका को पता चला की उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया है। काफी देर तक उनका आईफोन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत की।
सी.सी.टी.वी. फुटेज की जांच की तो चूरन की खरीददारी करने के दौरान नाबालिग चोर पीछे से आकर कृतिका के बगल में चिपककर खड़ा हो गया। इस दौरान उसने अपनी जेब से एक झोला निकाला और कृतिका की जेब से मोबाइल निकालकर उसमें डाल लिया और चलता बना। पुलिस मामले की जांच कर सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाल रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें