

उत्तर प्रदेश के रामपुर से बेहद ही भयावह और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रामपुर के स्वार में गुरुवार को सड़क हादसे में हज करके वापस लौट रहे पिता और तीन बेटों समेत कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हाजी की पत्नी व छोटा बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए।
स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकरमपुर निवासी 60 वर्षीय अशरफ अली व उनकी पत्नी जैतून बेगम हज के लिए गई थीं। बुधवार को हज करके वापस लौट रही थीं। दिल्ली से उन्हें लेने के लिए उनके बेटे नक्शे अली 45) आरिफ उर्फ महबूव अली (38), इंतेकाफ अली (30), आसिफ अली (20) व गांव के ही कार चालक एहसान अली (30) गए थे।

वापस लौटते समय रामपुर-मुरादाबाद रोड पर मुंढापांडे क्षेत्र में कार को रोडबेस बस ने रौंद दिया, जिसमें हाजी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे छोटा बेटा आसिफ अली व पत्नी जैतून बेगम गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों के घर कोहराम मचा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..
चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP में बड़ा चेंज_राम माधव को कमान, बांसुरी स्वराज की एंट्री
FCRA पर राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार
आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी