नैनीताल में शुरू हुआ बैठकी होली का दौर.. जानिये ज़हूर आलम से क्या है इतिहास

नैनीताल में बैठकी होली का दौर शुरू हुआ और जहूर आलम ने होली का इतिहास बता दिया , आज से राम सेवक सभा में बैठकी होली की शुरुवात हो गई है ।
दिसंबर माह में पड़ने वाले पूष के पहले रविवार को हर वर्ष बैठकी होली की शुरुवात होती है । इस दौरान कला संस्कृति से जुड़े युग मंच और राम सेवक सभा होली महोत्सव की शुरुवात करते हैं। आज बैठकी होली की शुरुवात हुई जिसमें कई गायक और संगीतज्ञ शामिल हुए । हिन्दू संस्कृति के अच्छे जानकर आयोजक जहूर आलम ने बताया कि कुमाऊं की होली तीन भागों में मनाई जाती है ।
बैठ होली राग रागिनी पर आधारित होती है और बैठकर गाई जाती है । दूसरी होली गांव की खड़ी होली होती है, ये होली रंग पड़ने से छट्टी तक खेली जाती है । तीसरी होली महिला होली है जो बैठकर नृत्य के साथ गाई जाती है । खड़ी होली में नाच गाना होता है, जबकि बैठकी होली में तबले के साथ घर के भीतर बैठकर गायन होता है । ये होली पुष के पहले रविवार से शुरू होकर शिवरात्रि और बसंत पंचमी के दौरान रंग में देखी जाती है और होली महोत्सव में ये अपने पूरे रंग में होती है ।
बाईट :- जहूर आलम, आयोजक ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…