Ad

बेहद दुखद – नाव पलटने से बड़ा हादसा..13 छात्रों और 2 टीचरों की दर्दनाक मौत.Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुजरात के वडोदरा में बेहद दुखद और भयावह हादसा हुआ है. हरणी तालाब में नाव पलट गई. बताया जा रहा है इस हादसे में 13 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 10 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है हादसे की वजह सेल्फी बनी। सभी बच्चे और टीचर्स सेल्फी के लिए बोट में एक तरफ पहुंच गए थे, जिससे अनियंत्रित होकर नाव पलट गई।

सभी विद्यार्थी वडोदरा के एक स्कूल के थे. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.नौ से दस छात्र जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. 10 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. कुछ छात्रों और शिक्षकों के अभी भी मिसिंग होने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही वहां पर रेस्क्यू की टीम पहुंची. 


सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “वडोदरा के हरणी तालाब में बच्चों के डूबने की खबर बेहद दुखदायी है. मैं उन बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूं जिन्होंने अपनी जान खो दी. इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित के परिवारों के दुख में शामिल हूं. भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. जो छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी छात्र वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के थे जो यहां पर ट्रिप के लिए आए थे. ये बात सामने आ रही है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हो गए इसलिए ये घटना हुई है. जितने भी छात्र और शिक्षक नाव पर सवार थे उनमें से किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था।


हरणी तालाब सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैसला हुआ है. इस तालाब का सौंदर्यीकरण साल 2019 में किया गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के परिवार में मातम का माहौल हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *