

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने टनकपुर के पूर्णागिरि मेले में डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान से छीनिगोठ मोटर मार्ग में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण को विधिपूर्वक हटाकर चार सप्ताह में इसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाए। मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त के लिए तय हुई है।
मामले के अनुसार छीनिगोठ टनकपुर निवासी देवीदत्त ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान से लेकर छीनिगोठ मोटर मार्ग में सरकारी भूमि पर कई लोगो ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसकी वजह से मोटर मार्ग संकरा हो गया है। मोटर मार्ग संकरा होने की वजह से स्कूली बच्चों और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और जिला प्रशाशन से भी की गई है लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हुई। जनहित याचिका में न्यायालय से अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..