Ad

हाईकोर्ट ने बाजपुर के किसानों को दी ग्रीष्मकालीन धान की खेती की सशर्त अनुमति..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बाजपुर के चार किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने की सशर्त अनुमति दे दी है। ये किसान बरसात में उगाई जाने वाली धान की खेती नहीं कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd


इस मामले को बाजपुर के की ओर से चुनौती दी गयी। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में हुई।


मामले के अनुसार, किसान सुरजीत सिंह व तीन अन्य की तरफ से कहा गया कि ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने धान की ग्रीष्मकालीन खेती के लिए 31 मार्च अंतिम समय सीमा रखी थी। इसके बाद धान के पौध नहीं लगाए जा सकती जिला प्रशासन ने इसके बाद धान की नर्सरी को नष्ट करने के आदेश जारी कर दिये।

सरकार की ओर से कहा गया कि तराई में पानी की कमी और पर्यावरण को देखते हुए इसे प्रतिबंधित किया गया है। वहीं किसानों की ओर से अदालत को भरोसा दिलाया गया कि धान की बरसाती फसल का उत्पादन नहीं करेंगे। इसके बाद अदालत ने याचिकाकर्ता किसानों को ग्रीष्मकालीन खेती की अनुमति दे दी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page