न्यू ईयर पर नैनीताल में हाईटेक पहरा, अमेरिकन शिगवे से गश्त


उत्तराखण्ड के नैनीताल में न्यू ईयर की पहली रात से ही पुलिस गश्त शुरू हो गई है। पुलिस नैनीताल की मालरोड में अमेरिकन ‘शिगवे’ सैल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त कर रही है।
हर वर्ष नैनीताल और मसूरी समेत पहाड़ के पर्यटन स्थलों में न्यू ईयर मनाने वाले सैलानी पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे इन सैलानियों में कुछ असामाजिक तत्व भी मौजूद होते हैं जो रंग में भंग डालने का काम करते हैं। ये लोग शराब पीकर जहां तहां लड़ाई और उपद्रव करते हैं।
कई जगह इनका स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से झगड़ा भी हो जाता है। पिछले कुछ वर्षों से पुलिस सैलानियों की इस बड़ी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाता है। एस.एस.पी.की ब्रीफिंग के बाद सीजनल ड्यूटी आए इन पुलिस कर्मियों को लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए तैनात किया जाता है। इस वर्ष भी पुलिस ने मॉलरोड में एक व्यक्ति के चलाने वाला अमेरिकन ‘शिगवे’ सैल्फ बैलेंसिंग स्कूटर सड़क में उतारा है, तांकि शीघ्र घटनास्थल तक पहुंचा जा सके। नैनीताल के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी करती है।
इनमें, मॉल रोड, फ्लैट्स मैदान, पवेलियन की सीढ़ियां, मस्जिद तिराहा, शेरवानी, अयारपाटा, तल्लीताल में ठंडी सड़क, फांसी गधेरा, शेर का डांडा आदि शामिल हैं। पुलिस कई टोलियों में गश्त कर रही है, एक टोली सी.ओ.रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में और दूसरी एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में कोतवाल हरीश चंद पंत और थानाध्यक्ष तल्लीताल मंनोज नायल के साथ गश्त कर रही है। पुलिस ने हर चौराहे, सक्रिय सड़क और क्रासिंग में एस.आई.के नेतृत्व में पुलिस जवान नियुक्त किये हैं।
पुलिस का साफ कहना है कि सैलानी अपनी हद समझें और शराब पीकर हुड़दंग न करें। बताया गया कि नैनीताल आने वाले मार्गों में भी बाहरी वाहनों की तगड़ी चैकिंग की जा रही है। किसी को भी नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने दिया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ