भारी बारिश से अब तक 11 की मौत..परीक्षाए रद्द..मौसम विभाग ने दी चेतावनी..

नई दिल्ली/ हैदराबाद 14.10.2020 GKM NEWS उत्तर भारत में जहा मानसून अब चला गया है तो दक्षिणी भारतीय राज्य तेलंगाना में भारी बारिश आफत बनकर सामने आई है. तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसके साथ ही भूस्खलन ने भी जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. भारी बारिश के चलते तेलंगाना के कई इलाको में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भारी बारिश से अब तक 11लोगों की मौत हो गई है.
इसके साथ ही राज्य के निचले इलाकों में जल भराव हो गया है. इसके साथ ही कई सड़कें धंस गई हैं. उधर उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बारिश के चलते परीक्षाओं पर रोक लगा दी है. 16 अक्तूबर से परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी.
उधर मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तूफान आने की भी सम्भावना है . वहीं, कई जगह बारिश के चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। भारी बारिश के चलते अब तक एक दो महीने के बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है..



।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी