Ad

हाईकोर्ट में उत्तरकाशी मस्जिद मामले की सुनवाई,सरकार ने कहा कानून राज स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने उत्तरकाशी में भटवारी स्थित सुन्नी समुदाय की मस्जिद विवाद मामले में मस्जिद सुरक्षा संबंधी याचिका में राज्य सरकार की तरफ से वहाँ पर कानून का राज स्थापित होने के आश्वासन के बाद अगली सुनवाई 24 दिसम्बर को तय की है।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ती पंकज पुरोहित की खण्डपीठ को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता डॉक्टर कार्तिकेय हरि गुप्ता ने अवगत कराया कि अभी भी वहां मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिए जा रहे हैं। कहा कि वहां के एस.पी.और जिलाधिकारी, भाषण देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में असफल हैं।


मामले के अनुसार उत्तरकाशी के अल्पसंख्यक सेवा समिति ने याचिका दायर कर कहा कि बीती 24 सितंबर से कुछ संगठनों ने भटवारी रोड स्थित सुन्नी सुमदाय की मस्जिद को अवैध बताकर उसे ध्वस्त करने की धमकी दी थी। इसकी वजह से वहां दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति उतपन्न हो गयी।

इसलिए मस्जिद की सुरक्षा करने के आदेश राज्य सरकार को दीए जाएं। याचिका में आगे कहा गया की यह मस्जिद वैध है। 1969 में जमीन खरीदकर बनाई गई थी। 1986 में वक्फ कमिश्नर ने इसका निरीक्षण किया और मस्जिद वैध पाई थी। इस तरीके के भड़काऊ बयान देना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यो को आदेश देकर कहा कि अगर किसी जाति धर्म या समुदाय के लिए भड़काऊ बयान का सहारा लिया जाता है तो राज्य सरकार सीधे मुकदमा दर्ज करे और नहीं करने पर सुप्रीमकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page