नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न, राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने की शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल की कुमाऊं यूनिवर्सिटी में 19वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति व राज्यपाल ले.ज.(सेनि)गुरमीत सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत की उपस्थिति में विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।


नैनीताल के देव सिंह बिष्ट कैंपस में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर के अव्वल छात्र छात्राओं को मैडल और उपाधियां सौंपी गई। इस मौके पर राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

राज्यपाल और कुलाधिपति ने सभी उपाधि धारकों को दीक्षापोदेश दिया। इसके बाद इन छात्रों को मैडल और उपाधियां प्रदान की गई । कुल 89 शीर्ष छात्रों को मैडल और उपाधि देकर सम्मानित किया गया, साथ ही दो डिलेट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page