haldwani_पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित..


हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में पंजाबी वूमेंस क्लब, हल्द्वानी की वर्ष 2026-2028 की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को शैश पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। क्लब की ओर से हर वर्ष करवाचौथ मेला, लोहड़ी मेला, रक्तदान शिविर और निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्लब नई सोच और नई ऊर्जा के साथ सेवा कार्यों को और विस्तार देगा।
नई कार्यकारिणी में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा और चेष्टा सडाना को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
आस्था गुंबर और ऐमा साहनी महामंत्री, जबकि गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा और भूमिका बांगा सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा और आकांक्षा सूरी संयुक्त सचिव, अर्चना गुलाटी कोषाध्यक्ष तथा अर्चना जुनेजा और शालिनी गुंबर सह-कोषाध्यक्ष बनाई गई हैं।
इसके अलावा सुरभि राजपाल को मीडिया प्रभारी, आंचल खन्ना और संजू अरोड़ा को किट्टी प्रभारी तथा अंजु मोंगा और सरिता नरूला को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..