हल्द्वानी में पत्थरबाजी की वारदात _मची चीख-पुकार,Video वायरल


हल्द्वानी। तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र के शक्तिनगर फेज-1 में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गया। सड़क पर हुए हंगामे और चीख-पुकार से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में बने मजदूर क्वार्टरों में रहने वाले लोगों के बीच आए दिन विवाद, मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का दावा है कि शनिवार रात विवाद सड़क तक पहुंच गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, प्रकाश पाटनी, विनोद शर्मा और नीता जोशी के प्लॉटों में कुल करीब 59 मजदूर क्वार्टर बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि इन क्वार्टरों में रहने वालों के बीच बार-बार होने वाले विवाद से कॉलोनी का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाओं का भी आरोप लगाया है।
सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार होने वाले विवादों के कारण परिवारों में डर का माहौल है और महिलाएं-बच्चियां घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रही हैं।
लगातार बिगड़ते माहौल से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मजदूर क्वार्टरों से जुड़ी समस्या और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने स्थानीय पार्षद चंदन मेहता को ज्ञापन सौंपकर मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में पत्थरबाजी की वारदात _मची चीख-पुकार,Video वायरल
उत्तराखंड में NIA की रेड से हड़कंप,एक अरेस्ट..
पहले बेटी, अब 14 साल के बेटे की मौत_गहरे सदमे में मां ने जान दे दी
फर्जी प्रमाणपत्र पर CM धामी का सख्त एक्शन, 8 अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त
9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा जुटान, मुख्यमंत्री संवाद की तैयारी तेज