Ad

हल्द्वानी :आख़िर घर से अस्पताल को निकली महिला कहां हो गई लापता..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं निकटवर्ती हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के खड़कपुर गांव से अस्पताल गई एक महिला गायब हो गई लापता महिला के पिता ने मामले कि गुमशुदगी दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खड़कपुर गांव निवासी रेखा टम्टा (23) पुत्री नंद राम उपचार कराने के लिए महिला चिकित्सालय हल्द्वानी गई थी और लगभग 2 बजे वह घर पहुंच गई जिसके उपरांत लगभग सवा दो बजे उसके पति ने फोन कर पुनः उसे अस्पताल आने को कहा जिसके बाद वह पुनः अस्पताल चली गई तब से उसका कोई अतापता नहीं है।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, रेखा का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना के बाद परिजन कोतवाली लालकुआं पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर लापता महिला रेखा के पिता नंद राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रेखा का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है उन्होंने उसके पति पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्यवाही कर पुत्री की सकुशल बरामदगी करने की पुलिस से गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *