Haldwani – 66 लाख की स्मैक के साथ विजय नेगी गिरफ्तार


नैनीताल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 221 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹66.30 लाख आंकी गई है।
अभियुक्त – विजय सिंह नेगी (35 वर्ष)
बरामदगी_
221 ग्राम स्मैक ,, ₹14,520 नकद,,इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोबाइल फोन
धारा – 8/21 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
अन्य गिरफ्तारियां
पुलिस ने अभियान के तहत दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया..
हल्द्वानी – 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
वनभूलपुरा – 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹1,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुलिस का संदेश
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज