Ad

हल्द्वानी : गजब इश्क,सड़क पर ही बाप और भाई से भिड़ गया लड़का_ये मेरी..है

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

प्रेम की एक ऐसी कहानी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहते है जब प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही प्यार का मामला जिला नैनीताल के हल्द्वानी में देखने को मिला है। लेकिन यह बिल्कुल अलग है जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल हल्द्वानी में शनिवार की रात बड़ा अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसने भी सुना वह भौचक रह गया, “सामने था अजब प्रेम की गजब कहानी वाला नजारा” यहां एक युवक ने किन्नर से शादी की और घर छोड़ दिया मामला घरवालों को पता चल गया।

अब जिस रात यह घटना पेश आई वहां कुछ इस तरह सीन हुआ कि हल्द्वानी में होलिका ग्राउंड के पास सिंधी चौराहे पर युवक को समझाने और रोकने पहुंचे युवक के पिता और भाई उसको लेकर घर जाने लगे। तनातनी के बीच युवक आपे से बाहर हो गया और सड़क पर ही चीखने लगा किन्नर के बारे में कहा कि मैने शादी की इससे और यह मेरी पत्नी है। बस फिर क्या था पहले तो पिता से झगड़ा हुआ,भाइयों ने रोका तो नौबत गाली गलौज से होते-होते मारपीट तक पहुंच गई,सड़क पर ही जूते-लात चल पड़े।

इस दौरान आसपास बाजार के लोगों के अलावा तमाशाबीनों का जमावड़ा लग गया, वहां किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा पिता पुत्र आपस में गुत्थम-गुत्था दिखे। पास ही में किन्नर भी मौजूद था खैर दोनों तरफ के लोगों को समझाबुझा के मामला रफादफा कराया गया। कुछ देर बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और पिता और भाई भी अपने घर लौट गए। हल्द्वानी कोतवाल से जानकारी मिली कि मामला शांत कर दिया गया है किसी की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं मिली है शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *