हल्द्वानी : CRPF कैम्प में जवान ने खुद को रायफल से गोली मार की खुदकुशी.. मचा हड़कंप

हल्द्वानी : दुखद खबर सामने आ रही है काठगोदाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) कैंप के अंदर हेड कांस्टेबल ने खुद को अपनी सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली खबर मिलने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया सभी ऑफिसर मौके पर पहुंचे , लेकिन जब तक जवान की मौत हो चुकी थी घटनास्थल पर पहुंचे थाना काठगोदाम पुलिस ने जवान के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
काठगोदाम पुलिस के अनुसार है मूल रूप से नालापानी देहरादून और हाल ही में सीआरपीएफ कैंप खाटू धाम के वासी हेड कांस्टेबल श्रीकांत पांडे(47) गुरुवार सुबह 10:00 बजे मीटिंग गेट पर ड्यूटी कर रहे थे मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तनाव के चलते उन्होंने अपनी सरकारी रायफल से अपनी गर्दन में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
काठगोदाम थाने के एस ओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी तक तनाव की बात सामने आई है पुलिस कैम्प के अन्य जवानों से जानकारी इकट्ठा कर रही है अभी शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट