Ad

हल्द्वानी : नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदेश से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों ने लगाई गुहार … नशेड़ियों के आतंक से त्रस्त है जनता..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


शहर के प्रमुख रिहायशी इलाके मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड में हुयी व्यापारी की हत्या तथा क्षेत्र में जारी नशेड़ियों के आतंक से त्रस्त क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश से मुलाकात कर क्षेत्र में अपराधियों तथा नशेड़ियों से मुक्ति दिलाने की गुहार लगायी। शहर में स्मैक तथा अन्य अवैध नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से शहर में अपराधों की बाड़ आ गयी है। मामूली कहासुनी पर नशेड़ियों ने शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी की निर्मम हत्या कर दी। सरकार नशे के अवैध करोबार को रोकने में पूर्णतया विफल साबित हो रही है। शहर में कई क्षेत्र के लोग नशे के अवैध करोबार की रोकथाम के लिये आन्दोलनरत है। प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा शहर में बढ़ते अपराधों की जानकारी देने पर नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश ने पुलिस महानिदेशक से वार्ता की तथा हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये अतिशीघ्र कड़ी कार्यवाही करने को कहा।
प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से नेत्र बल्लभ जोशी, योगेश काण्डपाल, विद्या सागर खुल्बे, विनोद कर्नाटक, ललित मोहन लोहनी, मोहन लटवाल, अनिल जोशी, स0 मंजीत सिंह, मनिन्दर सिंह, नीरज थुवाल, आशीष बिष्ट, दुष्यन्त मेहरा, प्रशान्त सनवाल, रोहित सांगुड़ी, पार्षद राजेन्द्र जीना, विनोद दानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *