

लालकुआं मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में हल्द्वानी की ओर से बहकर आया अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
उक्त जानकारी देते हुए हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह का कहना है कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि जयपुर बीसा की नहर में बह कर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है।
जोकि प्राइमरी विद्यालय के ठीक पीछे नहर में पड़ा हुआ है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए, काफी देर बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है, तथा वह हिंदू है। मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है वही फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video
₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर के हिस्से आई बड़ी सौगात