Ad

हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटी मिली युवक की लाश, प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी ?

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। आज सुबह तड़के यहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दो हिस्सों में कटी संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTSAd

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है युवक के लाश के पास एक मोबाइल व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।


एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग का जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करा कर परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। मृतक युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

अपडेट –

रेलवे पुलिस उप निरीक्षक डीके मीणा से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः 5:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में  लिया। शव की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक बिष्ट के रूप में हुई है जो कि हल्द्वानी के एक निजी होटल में काम करता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *