हल्द्वानी : तहसील दिवस पर कुमाऊँ कमिश्नर हुए जनता से रूबरू..आम लोगों की समस्याओं को लेकर दिए यह बड़े निर्देश..

शासन के निर्देशों के बाद आज कुमाऊं कमिश्नर ने हल्द्वानी में तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनी। हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में तहसील दिवस में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, शहर के लोगों ने कमिश्नर के समक्ष सड़क बिजली, पानी और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को रखा, कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये की जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए और जनता की समस्या को विशेष प्राथमिकता दी जाए,
हल्द्वानी शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में जल्द पार्किंग का निर्माण होगा जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है, इसके अलावा बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है जिसको लेकर कमिश्नर जल्द अधिकारियों की बैठक बुलाकर रूपरेखा तैयार करेंगे, कमिश्नर के मुताबिक सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की जनता से जुड़ी समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जाए और समस्याओं के निपटारे में अधिकारी तेजी लाएं।
बाइट- सुशील कुमार, कुमाऊँ कमिश्नर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस