हल्द्वानी : तमंचे के साथ पकड़ा गया तस्कर,अवैध शराब भी बरामद..


हल्द्वानी/नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर जनपद नैनीताल में पुलिस लगातार अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करीके खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना चोरगलिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा निवासी *नया गांव कटान कुटलिया, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल(उम्र 23 वर्ष) को एक देसी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी विवरण
नाम: विक्रम सिंह कैड़ा पुत्र गंगा सिंह कैड़ा
निवासी: नया गांव कटान कुटलिया, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल
उम्र: 23 वर्ष
बरामदगी:
01 देसी तमंचा (315 बोर) , 02 जिंदा कारतूस, 40 पाउच अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे..उपनिरीक्षक निधि शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल मनजीत सिंह , कॉन्स्टेबल राजेश सिंह, कॉन्स्टेबल देवेन्द्र सिंह



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई