Haldwani – नैनीताल समेत 10 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, बारिश बर्फबारी का अलर्ट..


नैनीताल जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के कक्षा एक से 8 तक सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नैनीताल में 24 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
आदेश के अनुसार शनिवार, 24 जनवरी को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।
वहीं आज बसंत पंचमी पर प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 जिलों नैनीताल(क्लास 1 से 8 तक), बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें , मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौसम पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
आगे और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी, साथ ही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…