Ad

हल्द्वानी (दुःखद): चार बहनों के इकलौते भाई को वाहन ने रौंदा .. दर्दनाक़ मौत से परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शहर में बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें युवक की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित पिकअप ने स्कूटी सवार दुकानदार को रौंद दिया। इसके बाद पिकअप चालक ही घायल अवस्था में दुकानदार को एसटीएच पहुंचाकर फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

अस्पताल में डॉक्टरों ने दुकानदार को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी बेसुध है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मूल बसाड़ दन्या अल्मोड़ा और हॉल फूलचौड़ निवासी पंकज पांडे (29) पुत्र गंगा दत्त पांडे की देवलचौड़ क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। पंकज के दोस्त प्रकाश ने बताया सोमवार रात को दुकान बंद करने के बाद उनके पास पंकज का फोन आया था। पंकज ने बताया था कि वह कुसुमखेड़ा में अपने चाचा के घर जा रहा है। देर रात प्रगति नर्सरी के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी काफी दूर जा गिरी और पंकज बुरी तरह घायल हो गया। पंकज फूलचौड़ में दो बच्चों और पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहता था और चार बहनों का इकलौता भाई था। अन्य परिजन पहाड़ में ही रहते हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *