Ad

जानिये जनपद नैनीताल में कितने प्रत्याशियों ने नाम लिये वापस ..ये बागी अभी मैदान में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 39 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापस लेने वालों में नैनीताल विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पहले नामांकन करने वाले दोनों प्रत्याशियों डॉ. भुवन चंद्र व मीनाक्षी आर्या ने नाम वापस ले लिए हैं। इसके बाद यहां पांच प्रत्याशी-भाजपा की सरिता आर्य, कांग्रेस के संजीव आर्य, आआपा के हेम आर्य, उक्रांद के ओम प्रकाश व बसपा के राजकमल सोनकर मैदान में रह गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं जनपद की अन्य सीटों की बात करें तो रामनगर सीट पर निर्दलीय गौरव रावत व रवींद्र रौतेला ने नाम वापस लिया है। इसके बाद यहां कांग्रेस के बागी संजय नेगी सहित 16 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। हल्द्वानी, भीमताल व लालकुआं में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। कालाढुंगी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गजराज बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी मोहन ने नाम वापस ले लिया है ।आपको बताते चलें भाजपा से नाता तोड़ पवन चौहान भी मैदान में हैं।

इसके अलावा किच्छा सीट पर कांग्रेस के बागी हरीश पनेरू ने अपना नाम वापस ले लिया है। यहां रानी कौर भी मैदान से हट गई है। इसी तरह द्वाराहाट से भाजपा के बागी कैलाश चंद्र ने भी नाम वापस लेकर पार्टी प्रत्याशी अनिल शाही की राह आसान बना दी है। द्वाराहाट से संजय भंडारी ने भी नाम वापस लिया है।

अल्मोड़ा सीट पर निर्दलीय मनोज गुप्ता, डीडीहाट में निर्दलीय अशोक मेहता, कपकोट में निर्दलीय चंदन सिंह ऐठानी, काशीपुर में उर्वशी बाली, स्वाति कम्बोज व सुधा डोबरियाल, सोमेश्वर में आम आदमी पार्टी के खीमपाल, डीडीहाट से अंकित भंडारी व कपकोट से चंद्रशेखर सिंह ने भी अपने नाम वापस ले लिए लिए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 1011 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें से 42 नामांकन पत्र अस्वीकृत और 730 प्रत्याशियों के 967 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए थे। अस्वीकृत नामांकन पत्रों में कई ऐसे नामांकन पत्र भी थे जो कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक दाखिल किए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *