

हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के 10 वार्डों (41-50) के लिए 21 नवम्बर 2024 को आयोजित “जन संवाद / समस्या निराकरण शिविर” स्थगित कर दिया गया है। अब यह शिविर 22 नवम्बर 2024, शुक्रवार को अपरान्ह 02:00 बजे से डीएवी स्कूल, कमलुवागांजा रोड, हल्द्वानी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

यह निर्णय, राजस्व परिषद, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष की बैठक के कारण लिया गया है, जिसमें अधिकारियों की व्यस्तता के चलते 21 नवम्बर को शिविर आयोजित नहीं किया जा सका।
नगर निगम हल्द्वानी के आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। “जन संवाद / समस्या निराकरण शिविर” में आप सादर आमंत्रित हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई