

हल्द्वानी – : जनपद पुलिस में दक्षता और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने एक नई पहल “समाधान” शुरू की है। अब पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं का समाधान सीधे व्हाट्सएप के जरिए कर सकेंगे। इसके लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9412009771 जारी किया गया है।
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसएसपी ने जिलेभर के पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उन्हें इस नवनिर्मित हेल्पलाइन के उद्देश्य से अवगत कराया। इस पहल से पुलिसकर्मियों को अब मासिक गोष्ठी या सम्मेलन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे, और उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
एसएसपी मीणा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से पुलिसकर्मी तनाव मुक्त होकर अपनी ड्यूटी और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। अब कोई भी पुलिसकर्मी व्हाट्सएप नंबर पर अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें साझा कर सकता है, चाहे वह ड्यूटी संबंधित हो या अवकाश संबंधी।
पुलिस कर्मचारियों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे और सरल तरीके से अपने मुद्दों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे उनके काम में सुधार होगा और प्रशासनिक प्रक्रिया भी सरल होगी।
इस पहल ने जनपद पुलिस में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल बना दिया है। पुलिसकर्मी इस सराहनीय पहल को लेकर बेहद खुश हैं और इसे एक नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है