


हल्द्वानी : रेलवे अतिक्रमण को लेकर 20 दिसम्बर को हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा रेलवे प्रभावित लोगों को कोई राहत न देते हुए यहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन की तैयारियों के बीच आज यानी 28 दिसंबर रेलवे अपनी जगह का सीमांकन करने वाला है लेकिन इलाके के लोगों ने अपने घरों को बचाने के लिये शांतिपूर्ण तरीके से भारी संख्या में सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया है जिसके तहत आज घरों को बचाने के लिए भारी संख्या में लोग उतर आए हैं। यहां पर दरअसल 4 हज़ार से ज़्यादा मकान रेलवे ने अपने बताए हैं। इन मकानों के टूटना मतलब कई हज़ार परिवार बेघर होंगे। हालातों के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से भरी पुलिस फोर्स तैनात है।

Live update- हल्द्वानी के रेलवे प्रभावित बनभूलपुरा में सड़कों पर उतरी अवाम…..देखिए तस्वीरें
जवाब दो हमारे साथ भेदभाव क्यों, जवाब दो हमारे भविष्य का क्या होगा, इन जैसे सैकड़ो नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा इलाके की अवाम अपने अपने घरों को बचाने के लिए इस भीषण ठंड में सड़कों पर बैठ गई है। बनभूलपुरा के इंदिरा नगर से चोरगलिया रोड स्थित थाने तक हज़ारों की संख्या में लोग जमा हैं। इनमे महिलाओं और बच्चों की खासी तादात है। शांतिपूर्वक तरीके से लोग सड़कों पर बैठे हैं।
लाइव अपडेट के लिए साथ ही बने रहें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ