

हल्द्वानी – लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता स्थित संजय नगर-2 निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी की 25 वर्षीया पुत्री की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
यहां मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे ।
कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया, और स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई, इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
आज देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शस्त्रों और उपकरणों की पूजा कर नैनीताल पुलिस ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर मलबा आया_ SSP खुद पहुंचे और खुलवाया रास्ता..Video
विश्वकर्मा पूजा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का आगाज, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गणेश महोत्सव में सेवा और भक्ति का संगम, 116 लोगों ने किया रक्तदान
चलती कार में मां-बेटी से दुष्कर्म किया,चार साल बाद इंसाफ_ पांच दरिन्दों को उम्रकैद