Ad

शहर के होटल मालिक के बेटो को पीटा..चार पर मुकदमा दर्ज..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 26.10.2020 GKM NEWS हल्द्वानी के नई बस्ती इलाके में कुछ लोगो ने होटल मालिक और उसके बेटो को पीटकर घायल कर दिया..घटना हल्द्वानी के नई बस्ती के ताज मस्जिद के पास की बताई जा रही है.. खबर के मुताबिक बताया गया है कि ताज मस्जिद के सामने कुछ लोगों ने होटल मालिक के दो पुत्रों को पीटकर घायल कर दिया. इसके साथ ही होटल मालिक का यह भी कहना है कि हमलावरों ने होटल में तोड़फोड़ भी की. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुची और मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता देन कि शहर के नईबस्ती निवासी यामीन ने पुलिस को तहरीर दी कि रात आठ बजे उनके होटल के सामने ताजिम, मोहसिन, जाकिर उर्फ शेट्टी, चंदा ने मेरे बेटे मोहम्मद मुस्तकीज पर जानलेवा हमला किया. मुस्तकीज को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई मोहम्मद तस्कीर आगे आया तो हमलावरों ने उसे भी पीट डाला.. हमले के बाद आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ भी कर दी .

पुलिस ने मामले मेें नईबस्ती निवासी ताजिम, मोहसिन, जाकिर और चंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि होटल मालिक के बर्तन गायब हो गए थे. इस बात का शक होटल मालिक को पहले था..


ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *