कुछ दिन बाद होनी थी..शादी की खुशिया बदल गई मातम में..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 27.10.2020 GKM NEWS बाज़पुर के ग्राम महेशपुरा में बरात में आए एक युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से शादी समारोह में चल रही खुशियां मातम में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.
जबकि वाहन चालक मोके से फरार हो गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के स्वार रामपुर निवासी अर्जुन सैनी अपने दोस्त की बरात में बाज़पुर के दोराहा स्थित ग्राम महेशपुरा आया था। जहां अर्जुन ने सड़क पार करने की कोशिश की तो वही काशीपुर की ओर से तेज गति में आ रहे डंपर ने अर्जुन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।
अर्जुन की मौत के बाद शादी समारोह में बज रहे बैंड बाजा की आवाजों की जगह लोगों के रोने की आवाजों ने ले ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को हिरासत में ले लिया है तो वही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कोरंगा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बाइट : सुरेंद्र कोरंगा …………….. दोराहा चौकी इंचार्ज, बाज़पुर






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…