पिछले 8 साल से बंद पड़ा है ह्रदय रोग केंद्र:जानिए क्या कहा ज़िलाधिकारी ने…


हल्द्वानी में पिछले 8 सालों से हृदय रोग केंद्र बंद पड़ा है। डॉ विमल पंत के निधन के बाद कुमाऊं का एकमात्र हल्द्वानी स्थित हृदय रोग केंद्र पूरी तरह से बंद हो गया है, लिहाजा पहाड़ के दूरदराज के इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च कर अपना इलाज कराने को मजबूर हैं, वर्तमान में हार्ट केयर सेंटर को कोविड सेंटर बना दिया गया है, साथ ही वहां मौजूद मशीनें भी जंग खा रही हैं साथ ही अस्पताल भी खंडहर में तब्दील हो रहा है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल का कहना है की कार्डियोलॉजिस्ट ना होने के चलते इस तरह की समस्या आ रही है फिलहाल शासन को भी डॉक्टरों की तैनाती के लिए लिखा गया है जैसे ही कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की उपलब्धता होगी तो हार्ट केयर सेंटर पुनः शुरू किया जाएगा, गौरतलब है कि विगत कई सालों से इसी शासन को लिखे जाने के बावजूद भी अब तक कुमाऊँ का एकमात्र हार्ट केयर सेंटर खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन इस ओर न तो सरकार ध्यान दे रही है ना ही स्वास्थ्य विभाग इस सब का खामियाजा केवल मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बाइट- सविन बंसल, जिलाधिकारी नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम