नशा मुक्त कुमाऊँ अभियान शुरू..पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न हैलपलाइन नम्बर की जानकारी दी ..

हल्द्वानी नैनीताल 13.JANUARY 2021 GKM NEWS जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 78 बीएन यूके एनसीसी परिसर हल्द्वानी, नैनीताल (उतराखण्ड) मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सचिव/न्यायाधीश महोदय द्वारा युवा दिवस एवं युवाओं के अधिकारों, कानून (यथा संकल्प नशामुक्त देवभूमि अभियान,एनडीपीएस एक्ट, पाक्सो एक्ट, जस्टिस जुवेनाइल एक्ट, एन आई एक्ट तथा एम वी एक्ट आदि),विभिन्न हैलपलाइन नम्बर तथा जिला निगरानी कमेटी के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

कैडेटस को निशुल्क कानूनी पत्रिकाएँ भी वितरित की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सचिव/नयायधीश इमरान मौ० खान, एन सी सी के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नन्दा बल्लभ, मोतीराम बाबू राम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डाo विनय चन्द्र जोशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी० एल० वी० नरेन्द्र सिंह तथा एनसीसी के कैडेटस उपस्थित रहे।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal