Ad

हल्द्वानी : हत्यारा सिकंदर गिरफ़्तार,डंडे के वार से की थी नैन राम की हत्या

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब हाथीखाल इलाके में बुजुर्ग की लाश मिली जिसकी शिनाख्त 60 वर्षीय नंदराम के रूप में हुई ।जिसकी वादिनी देवकी देवी पत्नी हुकुम राम नि0 कुष्ठ आश्रम हाथीखाल हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गयी कि उनके पडोस में रहने वाले आरोपी सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी उपरोक्त ने उसके जीजा नैन राम से किसी बात पर अनबन होने से डंडे से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मण्डी चौकी प्रभारी गुलाब कम्बोज मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात हरबंन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी,हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उसका निरीक्षण कर सम्बन्धित पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी व घटना का खुलाशा करने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd


आदेश के क्रम में हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी सिकन्दर को मण्डी क्षेत्र ही गिरफ्तारी कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0-589/22, धारा-304 भादवि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति- सिकन्दर पुत्र टुण्डी निवासी कुटरा, थाना-खटीमा, जिला-उ0सि0नगर हाल नि0 कुष्ठआश्रम हाथीखाल उम्र-35 वर्ष।


पुलिस टीम


1. व0उ0नि0 श्री विजय मेहता, कोतवाली हल्द्वानी।
2. उ0नि0 श्री गुलाब सिंह कम्बोज, प्रभारी चौकी मण्डी।
3. कानि0 फिरोज।
4. कानि0 पवन।
5. कानि0 ललित मेहरा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *