

उत्तराखंड के नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित फ़ूड फेस्टिवल की धूम रही। फूड फेस्टिवल में पहाड़ी खाने से साथ ही लज़ीज़ प्रॉन्स रोल, ट्राउट फिश, शिकार भात, भुना मटन, भांग की चटनी और चॉकलेट पेस्ट्री रखी गई थी।
नैनीताल में जिला प्रशासन और होटल एसोसिएशन ने मिलकर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया था। इसमें उत्तराखंडी, चाइनीज, नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन सी फूड और कॉन्टिनेंटल भोजन के अलावा बेकरी के आइटम भी रखे गए थे। फ्लैट्स मैदान के बास्केट बॉल कोर्ट में आयोजित इस फूड फेस्टिवल में जो लोग पहुंचे थे, उन्होंने खाना खूब पसंद किया।
यहां लोगों ने वैज खाने के साथ शिकार भात, गडुवे का सूप, भुना मटन, ट्राउट फिश, प्रॉन्स रोल, भट्ट की चुड़कानी, केले की जलेबी, मडुवे के मोतीचूर के लडडू, केक पेस्ट्री, मडुवे का चॉकलेट रोल जैसे असंख्य पकवान रखे थे। नैनीताल, रामनगर, मुक्तेश्वर और आसपास के होटलों ने अपने अपने स्टाल लगाकर ये स्वादिष्ठ पकवान सर्व किये। फ़ूड फेस्टिवल में पर्यटक, स्थानीय लोग और पकवानों के शौकीन समय से पहुंच गए थे। उद्धघाटन के बाद जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी फेस्टिवल में तैयार किये गए पकवानों का जायज़ा लिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..