हल्द्वानी: बच्चों के सामने मां ने जहर खाकर दी जान,पति लंदन में..


हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी, जबकि उसका पति पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहा है।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली उर्मिला देवी ने शनिवार शाम अपने बच्चों के सामने ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और वह पिछले तीन वर्षों से बच्चों की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी में रह रही थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। काठगोदाम थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा