Ad

हल्द्वानी : रंगे हाथ पकड़े गए अधिशासी अभियंता के घर से लाखों का कैश बरामद..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : 50000 की रिश्वत लेते हुए लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।अनिल सिंह मनराल ने बताया कि विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून, हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलेक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है. इन्हें शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये एक रिसॉर्ट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *