हल्द्वानी : करगिल शौर्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कारगिल शौर्य दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह शहीद पार्क मे आयोजित किया गया। मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, जनरल सेनि आई.जी.एस बोरा, स्टेशन कमाण्डर कर्नल अमित मोहन,ब्रिगेडियर सेनि बीपी जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी,एसपी सिटी हरबंस सिह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल सेनि जीएस बिष्ट, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार व पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों की वीर नारियों ने शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रख कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, नाट्य व नृत्य ने उपस्थित जन को भी  किया भाव-विभोर।
  वीर सपूतों की शहादत को याद करतें हुए आँखे भी हुई नम।

  लाल बहादुर शास्त्री सभागार में विभिन्न स्कूली विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत गीत, नृत्य व नाट्य की प्रस्तुति दी जिसे देखकर उपस्थित जन भाव विभोर हो गई। वीर सपूतों की शहादत की शौर्य गाथा को सुनकर लोगों की आँखे नम हुई। दरअसल 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठिए आतंकवादी और सैनिक चोरी-छिपे कारगिल की पहाड़ियों में घुस आए थे। इस घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना श्ऑपरेशन विजयश् शुरू किया और एक-एक घुसपैठिए को मौत के घाट उतार दिया या भागने पर मजबूर कर दिया. 26 जुलाई 1999 ही वह दिन था, जब भारतीय सेना ने कारगिल की पहाड़ियों को घुसपैठियों के चंगुल से पूरी तरह छुड़ा लिया और ऑपरेशन विजय के पूरी तरह से सफल होने की घोषणा की गई।


  शौर्य दिवस कार्यक्रम में शॉल ओढ़ाकर कारगिल शहीद सैनिकों की वीर नारी श्रीमती जयंती देवी पत्नी लांसनायक रामप्रसाद, श्रीमती अनिता भण्डारी पत्नी लां.नायक सेना मेडल, चन्दन सिंह, श्रीमती लीला देवी पत्नी नायब सूबेदार बलवंत सिंह, श्रीमती जानकी देवी पत्नी नायक भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती उमा जोशी पत्नी सिपाही मोहन सिंह, श्रीमती जानकी देवी पत्नी नायक मोहन सिंह,श्रीमती चन्द्रकला नायक शौर्यचक्र, चन्दन सिंह एवं सिपाही मोहन जोशी के भाई गणेश जोशी साथ ही आपरेशन विजय मे घायल सैनिक हवलदार सेनि. बहादुर पाल सिंह, नायक सेनि कैलाश चन्द्र तथा सिपाही कृष्ण बहादुर राणा को भी सम्मानित किया गया।


 आयोजित कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल सेनि. जीएस बिष्ट ने बताया कि भारतीय इतिहास का यह वो महत्पूर्ण दिन है जिस दिन हमारे देश के महान वीर सपूतांे ने हंस्ते हंस्ते मातृभूमि की रक्षा करते हुये अपने प्राणो का बलिदान देकर 26 जुलाई 1999 को कश्मीर के कारगिल जिले मे पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेडा था। भारतीय सेना ने आपरेशन विजय संचालित कर आज से 23 वर्ष पूर्व ये महान उपलब्धि हासिल की थी। कारगिल युद्ध में हमारे लगभग 500 वीर योद्धा शहीद हुये थे। इस पूरे युद्व मे उत्तराखण्ड के 75 जवान शहीद हुये थे।


  ब्रिगेडियर सेनि, बीपी जोशी ने कहा कि हमारे देश की अखण्ड़ता और सम्प्रभुता को अक्षुणण रखने में भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और साहस की अहम भूमिका है। वे देश का अभिमान हैं। उन्होंने कहा सैनिकों से हमें सीख लेनी चाहिए कि वे किस प्रकार पूरी निष्ठा से कार्य करते है उसकी सीख देश के हर आम व्यक्ति को लेनी चाहिए। उन्हांेने कहा प्रत्येक नागरिक जिस क्षेत्र मे कार्य करता है वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करना ही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।


  कार्यक्रम में केवीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर, राजकीय बालिका इन्टर कालेज हल्द्वानी,खालसा नेशनल बालिका इन्टर कालेज, दोर्ण पब्लिक स्कूल नवाबी रोड एवं नैनीवैली स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिष्ठा बिष्ट दून पब्लिक स्कूल, ़िद्वतीय चेतना देऊपा, दीक्षांत इन्टरनेशरल स्कूल तथा तृतीय पूजा कबड्वाल राजकीय इन्टर कालेज लामाचौड रही।


कार्यक्रम मे कर्नल सेनि. डीएस बिष्ट, कर्नल सेनि बीडी काण्डपाल,कर्नल सेनि एमएस चौहान, मेजर सेनि बी.एस रौतेला, कैप्टन सेनि पीएस भण्डारी, कैलाश चन्द्र, एस बिष्ट, एनएस बोरा, जेएस बोरा, हरीश कुमार, के अलावा एसएसपी हरबंस सिह,प्राचार्य एनएस बनकोटी आदि लोग मौजूद थे। संचालन कैप्टन सेनि. पुष्कर सिंह भण्डारी द्वारा किया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *