हल्द्वानी : राजकीय सम्मान के साथ इन्द्रा अम्मा पंचतत्व में हुई विलीन .. आयरन लेडी को भीगी पलकों से दी गयी अंतिम विदाई ..

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर का रानी बाग स्थित चित्रशाला घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और वो पंचतत्व में विलीन हो गई, इंदिरा हृदयेश के छोटे बेटे एवं कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने नेता प्रतिपक्ष की चिता को मुखाग्नि दी इस दौरान वहां मौजूद

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा सभी की आंखें इस दौरान नम हो गई थी इंदिरा ह्रदयेश के अंतिम संस्कार के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रभारी देवेंद्र यादव राज्य के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य सहित कांग्रेस पार्टी के कई अन्य विधायक हल्द्वानी शहर की सैकड़ों जनता मौजूद रहे सभी ने इंदिरा ह्रदयेश अमर रहे के नारों से पूरा चित्रशिला घाट गूंज उठा

सभी की आंखें नम थी और सभी के चेहरे पर एक अलग तरह की बेचैनी सी थी की आखिर उनकी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश कहां चली गई, सभी ने इंदिरा ह्रदयेश के किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग का छापा, घी-किशमिश और बेसन के नमूने भेजे