2027 की चुनावी तैयारियों में तेजी, हल्द्वानी में कल से EVM-VVPAT की पहली जांच..


हल्द्वानी/नैनीताल। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 23 अक्टूबर से नैनीताल जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुरू होगी। यह प्रक्रिया हल्द्वानी स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों की देखरेख में की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच करना अनिवार्य है। प्रथम स्तरीय जांच में प्रमाणित मशीनों का ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जांच की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से कार्य समाप्त होने तक जारी रहेगी। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। रविवार और अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जांच का काम जारी रहेगा।
ईवीएम-वीवीपैट की जांच प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाएगी। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया का साक्षी बनने के लिए भेजें।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य चुनाव में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और प्रमाणन सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


2027 की चुनावी तैयारियों में तेजी, हल्द्वानी में कल से EVM-VVPAT की पहली जांच..
धामी कैबिनेट के 26 फैसले, अनुपूरक बजट को मंजूरी
बुलेट और 5 लाख के लिए कोहिनूर की बेरहमी से हत्या_ पति-सास-जेठ और ननद गिरफ्तार,,Video
काठगोदाम के लमजाला में हादसा_गहरी खाई में गिरी थार. Video
देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद मुकदमा..