बुलेट और 5 लाख के लिए कोहिनूर की बेरहमी से हत्या_ पति-सास-जेठ और ननद गिरफ्तार,,Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद ने बेरहमी से मारा

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में 20 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान कोहिनूर की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार, कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर के खताड़ी क्षेत्र निवासी उवेश के साथ हुआ था। मृतका के पिता नसीम अहमद, निवासी बुढ़नपुर, जिला मुरादाबाद ने 18 अक्टूबर को रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था।

शिकायत के मुताबिक, 16 अक्टूबर को कोहिनूर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता में बताया पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, कोहिनूर और उसके पति के बीच दहेज की रकम और पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए।

बताया कि विवाद के दौरान कोहिनूर को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया और उसकी गर्दन पर दबाव डाला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकाने का प्रयास किए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति उवेश (22), सास नसरीन (50), जेठ अनस (23) और ननद शबा (20) को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में जारी है। पुलिस अन्य संभावित पहलुओं और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

एसएसपी ने मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *