काठगोदाम के लमजाला में हादसा_गहरी खाई में गिरी थार. Video


हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र के लमजाला गांव में गुरुवार को एक महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, थार वाहन संख्या UK04AR1001 के खाई में गिरने की सूचना पर काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद SDRF, हल्द्वानी फायर सर्विस और यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
काफी मशक्कत के बाद वाहन में सवार हल्द्वानी निवासी नीरज सिंह रजवार (29) और रिचा शाह (29) को खाई से बाहर निकाला गया। दोनों को एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।
रेस्क्यू अभियान में पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। दुर्गम रास्ते और गहरी खाई के बावजूद टीमों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को समय रहते बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
रेस्क्यू किए गए घायल
नीरज सिंह रजवार_पुत्र गोविंद सिंह रजवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
रिचा शाह,पुत्री संतोष शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर परिजन भी मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत