हल्द्वानी : सीएम रावत ने दी आयरन लेडी को श्रद्धांजलि..अन्य नेता रहे मौजूद.. देखें वीडियो..

हल्द्वानी – उत्तराखंड की नेता विपक्ष दिवंगत इंदिरा ह्रदयेश( indira hardyesh) को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (tirath singh rawat) दिल्ली से सीधे हल्द्वानी पहुंचे यहां इंदिरा हृदयेश के आवास पर मुख्यमंत्री रावत ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक राजनीति में अहम योगदान देने वाली नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है सरकार उनके कामों को आगे बढ़ाएगी उत्तराखंड में ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत सहित सभी पार्टियों के दिग्गज नेता मौजूद हैं आवास में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद इंदिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर को स्वराज आश्रम में लाया जाएगा जहां आमजन के लिए उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और 12:00 बजे रानी बाग स्थित चित्र शीला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत