Ad

Haldwani : बेकाबू बुलेट की टक्कर से कर्मचारी की मौत,Cctv में कैद हुआ ये मंज़र..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र पांडे, जो कुमाऊं कमिश्नर कैंप कार्यालय में तैनात थे, रात 11 बजे कालाढूंगी रोड पर स्टेडियम तिराहे के पास तेज रफ्तार बुलेट सवार की चपेट में आ गए। बुलेट ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बुलेट सवार तेज गति से आ रहा था, और उसने बिना किसी रुकावट के वीरेंद्र पांडे की बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद बुलेट सवार फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

वीरेंद्र पांडे कुछ ही महीनों में रिटायर होने वाले थे, और इस हादसे ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ा सवाल ये है बेकाबू बाइक सवारों की लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम कब लगेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page