Ad

76वें गणतंत्र दिवस पर भीमताल बस दुर्घटना के मददगारों को सम्मानित किया गया,जानिए कौन थे ये लोग…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल बस हादसे में मदद करने वालों को प्रशस्तिपत्र दिए। पुलिस टोलियों की परेड ने दर्शकों का मन मोह लिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में आज 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाया गया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड की सलामी ली। प्रथम कमांडर सुमित पाण्डे ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में शामिल फायर सर्विस विभाग, 31 वाहिनी पी.ए.सी.रुद्रपुर का बैंड, सशस्त्र पुलिस, यातायात पुलिस, महिला प्लाटून, सिविल पुलिस, आई.आर.बी.रामनगर, सिविल पुलिस महिला, इंटरसेप्टर, 112 हाइवे पुलिस, डॉग स्क्वाड, यातायात पुलिस और पशु चिकित्सालय वाहन ने भाग लिया।


कार्यक्रम को भव्य बनाते हुए भीमताल के आमडाली में हुई दुर्घटना में सहायता कर मानवता का परिचय देने के लिए 20 समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसमें, प्रकाश भट्ट ‘मंनोज’, शरद पाण्डे, रवि कुमार, विनीत जोशी, मोहित पडियार, अरुण कांडपाल, मनीष कुमार, विजय कुमार, नीरज जोशी, नीरज जोशी, विक्की जोशी, नितेश राणा, कुलदीप बोहरा आदि रहे। विशिष्ठ सेवा के लिए अरुण सैनी, दिनेश सिंह फर्त्याल, एस.ओ.तल्लीताल रमेश बोरा, सुरेश सिंह और जितेंद्र कुमार भाष्कर को भी मंत्री ने मैडल सौंपा।


मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम देवभूमि और सैन्य भूमि से आगे बढ़कर खेल भूमि के रूप में स्थापित हो रहे हैं। यहां गौलापार में खेल यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। लोहाघाट और चंपावत में महिला खेल विद्यालय खोलेंगे। सरकार का प्रदेश में लैंगिक समानता पर फोकस है। कल से यू.सी.सी.भी लागू हो रहा है, जो महिलाओं को न्याय दिलाएगा। इससे परिवार में बेटी के अधिकार को बेटे के अधिकार के बराबर बनाता है। उन्होंने दावा किया है कि यहां खेल के क्षेत्र में की गई अवस्थाएं, देश में देखने को भी नहीं मिलेंगी।


इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, सचिव सी.एम.और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, एस.पी.जगदीश चंद्र, आर.टी.ओ.गुरमुख सिंह आदि बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page