Ad

हल्द्वानी : ड्यूटी कर घर जा रही युवती के साथ हैवानियत,दांतों से काटा जिस्म

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ में हल्द्वानी से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता को साइकिल द्वारा जा रही युवती को अज्ञात युवक ने रास्ते में दबोच कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया, तथा मारपीट करते हुए शरीर में कई स्थानों पर दांत काट दिए, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई, मामले में पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd


यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम निवासी युवती हल्द्वानी में किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करती है, गत शाम लगभग 8 बजे लालकुआं से अपनी साइकिल द्वारा वह हल्द्वानी स्टोन कंपनी से होते हुए भगवती मंदिर के बीच सड़क में जा रही थी ।

तभी मोटरसाइकिल से उसके पीछे से आए एक युवक ने उसे जबरन रोक कर सड़क के किनारे झाड़ियों में ले जाकर डरा धमका कर बलात्कार का प्रयास किया, तथा शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया, इतना ही नहीं उक्त बदमाश ने युवती के शरीर में कई जगह दांत से नोच दिया इसी दौरान मौके पर कुछ लोगों के आ जाने पर युवक भाग गयाइस दौरान उसकी चप्पल वही छूट गई, तथा युवती ने उक्त बदमाश की मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर दिया।

जिसके बाद कोतवाली में पहुंची युवती ने तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 376, 506, 511 और 354 (घ) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और पुलिस को उक्त बदमाश के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *