Ad

उत्तराखंड :देखिये क्यों हुआ कांग्रेसी विधायकों का निलंबन –

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : विधानसभा सदन के अंदर स्पीकर द्वारा ऐसे ही कांग्रेस के विधायकों को निलंबित नहीं किया गया।दरअसल अभी सदन के अंदर का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमे साफ दिखा रहा है कि कैसे कांग्रेस विधायक उत्तेजित होकर स्पीकर के सामने सचिव कि मेज पर गुस्सा निकाल रहें है इसके अलावा मेज पर माइक भी पटक रहें है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते चलें गैरसैंण के निकट भराड़ीसैंण में सर्द हुए मौसम के बीच राजनीतिक पारा ऐसे उफान चढ़ा कि विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में मर्यादा तार-तार हो गईं। विशेषाधिकार हनन के मामले को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने कार्यसूची समेत विधेयकों की प्रतियां फाड़ीं और पीठ की तरफ पुस्तक उछाली।प्रभारी सचिव विधानसभा की टेबल को पलटने का प्रयास किया गया और माइक भी तोड़ा गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत सदन में मौजूद कांग्रेस के सभी 15 सदस्यों को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया था।

आज कांग्रेस विधायकों के निलंबन का उठाया गया मुद्दा

सदन की पीठ से किसी विधायकों को निलंबित किए जाने का नहीं मिला निर्देश

संसदीय कार्यमंत्री के द्वारा भी कोई प्रस्ताव सदन में नहीं पेश किया गया

कल कांग्रेस विधायकों के निलंबन में नियमों की कमी

किसी भी विधायक को सभा सभा मंडप से बाहर जाने के नहीं मिले निर्देश

भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उदारता दिखाने की कही सदन में बात

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान कल कांग्रेस विधायकों के निलंबन पर विचार होना चाहिए,नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कल के घटना क्रम पर निंदा की
संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में कल कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस लेने का रखा प्रस्ताव।

प्रीतम सिंह का बयान कल तक था निलंबन अब निलंबन वापस का कोई फायदा नहीं।

विधानसभा अध्यक्ष ने सही बताया निलंबन , संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *